Beauty Blender Sponge कैसे करे सही उपयोग

Share:
ब्‍यूटी ब्‍लेंडर स्पॉन्ज का कैसे कर उपयोग - मेकअप एक ऐसी प्रक्रिया है जो हर महिला को  करना पसंद है। लेकिन इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि अच्छा मेकअप करना हर किसी के बस की बात नहीं है।

मेकअप करने और सुंदर दिखने के लिए यह ध्यान में रखना चाहिए कि आप कर क्या रही हैं क्योंकि अगर आपने अच्छी तरह से मेकअप नहीं किया तो उसका कोई मतलब नहीं रह जाएगा।

अगर आप गलत तरीके से मेकअप करेंगी तो आपके चेहरे पर उसका साइड इफेक्ट साफ नज़र जाएगा।

जब कभी मेकअप की बात आती है, तो मेकअप टूल के रूप में ब्यूटी ब्लेंडर का उपयोग समय के साथ काफी लोकप्रिय हो और जरूरी हो जाता है। यह सबसे लोकप्रिय मेकअप टूल में से एक है। 

यह मेकअप को बेहतर रूप से करने में मदद करता है। ब्यूटी ब्लेंडर का उपयोग न केवल आसान है, बल्कि यह काफी सस्ता भी है।

ब्‍यूटी ब्‍लेंडर स्पॉन्ज का कैसे करे सही उपयोग

इसलिए यदि आप मेकअप के बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं रखते या पहली दफा ब्‍यूटी ब्‍लैंडर का इस्‍तेमाल कर रहे हैं, तो यहां हम आपको इस टूल के कुछ टिप्स और ट्रिक्स बता रहे हैं, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए।

क्यों जरूरत है ब्यूटी ब्लेंडर की :

अंडाकार या ओवल आकार का यह स्पंज, आपके आम मेकअप एप्लिकेटर से अलग नहीं है। अक्सर देखा जाता है कि जो महिलाएं ब्रश से मेकअप करती हैं, उनका मेकअप अलग से नजर आता है।

ब्लेंडर मेकअप ब्रश से बेहतर है क्योंकि जब आप फाउंडेशन लगाते हैं तो कभी- कभी ब्रश के स्ट्रोक का निशान बन सकता है और आपका मेकअप किसी पेंटिंग जैसा दिखने लगता है।

यही नहीं, कई बार मेकअप प्रोडक्ट्स अच्छी तरह ब्लेंड नहीं होते हैं और उसका नतीजा होता है कि आपका चेहरा थोड़ी देर बाद ही ऐसा लगने लगता है जैसे कई तरह की क्रीम एक साथ थोप ली हो।

लेकिन ब्यूटी ब्लेंडर आपकी इस परेशानी को दूर करने के साथ ही मेकअप को परफेक्ट लुक भी देता है। इससे चेहरे पर एकदम नेचुरल लुक आता है और पता भी नहीं चलता कि मेकअप किया हुआ है।

सही रंग का ब्‍लेंडर चुनें :

क्या आप जानते हैं, कि अलग-अलग ब्यूटी ब्लेंडर अलग-अलग उद्देश्य से काम करते हैं? अगर नहीं, तो हम आपको बताते हैं पिंक किसी भी प्रॉडक्‍ट के साथ काम करता है।

हालांकि, अगर आप डार्क फांउडेशन का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको काले अक्‍का प्रो का चयन करना चाहिए। सफेद वाला, डाई-फ्री है और इसे मॉइस्चराइज़र और सीरम लगाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

खराब सॉल्‍यूशन से बचें :

सौंदर्य मिश्रण अच्छी गुणवत्ता वाले फाइबर से बने होते हैं, और इसके फाइबर आसानी से नहीं टूटता है।

लेकिन आपको मजबूत या कठोर  सॉल्‍यूशन के उपयोग करने से बचना चाहिए जिनमें शराब, एसीटोन, या अन्य रसायन होते हैं। क्‍योंकि यह आपकी त्‍वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।

ब्‍यूटी ब्‍लेंडर स्पॉन्ज का कैसे करे सही उपयोग

मेकअप सुधारने के लिए ड्राई ब्यूटी ब्लेंडर का उपयोग करें :

अगर आपको लगता है कि आपने गालों या आंखों पर बहुत अधिक मेकअप लग गया है, तो आप इसे कम करने और मेकअप को हल्‍का करने के लिए ड्राई ब्यूटी ब्लेंडर का उपयोग करें।

यह आपके मेकअप को बिना खराब किये कम करेगा।

ब्‍यूटी ब्लेंडर का सही इस्‍तेमाल :

ब्यूटी ब्लेंडर को एक कारण के लिए अंडे की तरह आकार दिया जाता है। वो इसलिए कि गालों और माथे पर मेकअप लगाने के लिए गोल किनारों का उपयोग करना चाहिए।

वहीं नुकीले किनारे का प्रयोग अपनी नाक के किनारे, आँखों के नीचे और होंठों के लिए करें।

पहले अपने हाथ पर फांउडेशन अप्‍लाई करें :

सीधे ब्लेंडर पर फाउंडेशन लगाने के बजाय पहले इसे अपने हाथों पर लगाएं।

यह न केवल उत्पाद को गर्म करने में मदद करता है, बल्कि इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि आप सही फांउडेशन बेस चुन रहे हैं या नहीं।

ब्‍यूटी ब्‍लेंडर स्पॉन्ज का कैसे करे सही उपयोग

ब्यूटी ब्लेंडर के अन्य प्रयोग :

अगर आप सोचते हैं कि आपके पास मौजूद ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल आप सिर्फ फाउंडेशन लगाने के लिए कर सकती हैं तो आप गलत है। इस छोटे से ब्लेंडर की कई खूबियां हैं और इसे आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसका प्रयोग आप मॉइश्चराइज़र, आई क्रीम, फेशियल मास्क्स जैसे प्रोडक्ट्स लगाने के लिए भी कर सकती हैं। यहां तक कि इसकी मदद से ऑयल और सीरम भी लगा सकती हैं।

यही नहीं, अगर आपके कपड़े पर डियो/ परफ्यूम के दाग लग गए हैं तो ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से इस दाग से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं। अगर आप नेंट पेंट लगाने की शौकीन हैं तो भी ब्यूटी ब्लेंडर आपकी मदद कर सकता है।

बस इसके लिए तीन- चार नेल पेंट लें, फिर ब्लेंडिंग स्पंज की मदद से इन कलर्स को ब्लेंड कर लें। इससे आपको मिलेगी एक ऑम्ब्रे डिज़ाइन वाली नेल पेंट डिज़ाइन।

Also Read This :
डायबिटीज रोकने के उपाय
कॉफी में घी मिलाकर पीने से शरीर रहता है तंदरुस्त

कैसे साफ करें ब्यूटी ब्लेंडर :

स्टेप 1 - ब्यूटी ब्लेंडर को साफ करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में गरम पानी लें। फिर उसमें स्पंज डालकर 2 मिनट तक रहने दें। ब्यूटी ब्लेंडर को गरम पानी में डाला जाता है ताकि उसमें मौजूद सारे बै​क्टीरिया मर जाएं।
स्टेप 2 - अब उसे बाहर निकालें और कोई भी शैम्पू लें। उस शैम्पू से ब्लेंडर को अच्छी तरह से रगड़- रगड़ कर साफ करें। ब्लेंडर पर से फाउंडेशन हट जाने तक उसे साफ करते रहें। जब सब निकल जाएगा तो ब्लेंडर खुद ही चमकने लगेगा।
स्टेप 3 - अब तक पानी गंदा और झाग वाला हो गया होगा। तो हम अलग से साफ पानी लेंगे और फिर उसमें ब्लेंडर डाल देंगे। जब तक झाग आना बंद न हो जाए, तब तक पानी बदलते रहें।

स्टेप 4 - अब ब्लेंडर को एक साफ कपड़े पर रख दें और अच्छी तरह से सूखने दें। ब्यूटी ब्लेंडर दोबारा इस्तेमाल करने के लिए परफेक्ट है।


Best articles around the web and you may like
Newsexpresstv.in for that must read articles

Read More here

ब्‍यूटी ब्‍लेंडर स्पॉन्ज का कैसे करे सही उपयोग