Kishamish Khaane Ke Hain Dhero Fayde - किशमिश खाने के हैं ढेरों फायदे

Share:
किशमिश खाने के हैं ढेरों फायदे - Kishamish Khaane Ke Hain Dhero Fayde - ड्राई फ्रूट्स हम सब को खाना पसंद होते है ड्राई फ्रूट्स खाने वालों की लिस्ट में किशमिश का नाम जरुर शामिल होता है।

और किशमिश हर किसी की पहली पसंद होती हैं और किशमिश की सबसे बड़ी खास वजह ये भी है कि यह दूसरे ड्राई फ्रूट्स की तुलना में सस्ती होती है।

यूं तो किशमिश खाने से कई फायदे होते हैं, जो बहुत ही कम लोगों को मालूम हैं। इसे खाने से शरीर में ब्लड बनता है और साथ ही वजन भी कम होता है। आइए आपको बताते हैं किशमिश खाने के फायदे।

1. किशमिश शरीर में एनर्जी बनाता है 

किशमिश में मौजूद शुगर आसानी से पच जाती है। जिससे शरीर को ताकत मिलती है। इसमें बिल्कु भी कोलेस्‍ट्रॉल नहीं होता है। इस वजह से ये दिल के मरीजों के लिए भी अच्छा है।

Kishamish Khaane Ke Hain Dhero Fayde - किशमिश खाने के हैं ढेरों फायदे

2.  किशमिश पाचन क्रिया में  मददगार


रोजाना किशमिश खाने से हाजमा भी ठीक रहता है। ये पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने का काम करता है।कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों को हर रोज पांच से छह किशमिश खाने की सलाह दी जाती है।

3.  किशमिश हड्डियों को मजबूत बनाता है 


किशमिश हड्डियों को मजबूत करने में भी बहुत सहायक होती है। कैल्शियम की मात्रा किशमिश में पाई जाती है जो शरीर के लिए अच्छा होता है।

किशमिश का नियमित रूप से सेवन करने से हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं। 


4. किशमिश से अच्छी सेहत का जरिया


किशमिश खाने वालों को मोटापे की शिकायत नहीं होती है। मीठा खाने वाले लोगों को अक्सर मोटापे की शिकायत हो जाती है।

किशमिश खाने के हैं ढेरों फायदे -Raisins benefits

ऐसे में इस नेचुरल शुगर को खाने से स्वाद भी बना रहता है और सेहत भी। किशमिश शरीर के पीएच लेवल को भी नियंत्रित रखने में मददगार है।

5  किशमिश कब्ज की समस्या को दूर करता है 

किशमिश कब्ज में भी बहुत लाभकारी होती है। किशमिश का सेवन करने से आपकी कब्ज की परेशानी दूर हो जाएगी।

कई बार देखा गया है कि कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए लोग दवाइयां खाते हैं लेकिन उससे भी उन्हें आराम नहीं मिलता है।

किशमिश कब्ज की समस्या में रामबाण है। कब्ज की समस्या दूर करने के लिए आपको किशमिश भिगोकर ही खानी होगी तभी वह मददगार साबित होगी।

6  बीपी भी रहता सामान्य

रात को भिगोयी हुयी किशमिश वैसे तो सभी के लिए फायदेमंद है मगर इसका लाभ उन लोगों को मिल सकता है,

किशमिश खाने के हैं ढेरों फायदे

जो हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन से परेशान हैं। किशमिश शरीर के ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करती है। इसमें मौजूद पोटैशियम तत्व आपको हाइपरटेंशन से बचाता है।

7  किशमिश का पानी पीना भी है फायदेमंद


-अगर किशमिश को पानी में डालकर 20 मिनट तक उबाला जाए और इस पानी को रातभर रखने के बाद सुबह खाली पेट पिया जाए तो इसके कई फायदे होते हैं।

- रोजाना सुबह के समय किशमिश के पानी का नियमित सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी और थकान से निजात मिलती है।

You May Like This:
High Heels पुरुषों के लिए बनाई गई थी
IAS-IPS Officers का गांव 75 घरो ने दिए 47 Officers

- इसमें फ्लेवेनॉइड्स एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो त्वचा पर होने वाली झुर्रियों को तेजी से कम करने में सहायक है।

- रोज किशमिश का पानी पीने से लीवर मजबूत रहता है और यह मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।


सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें फेसबुक (facebook) और ट्विटर (twitter) पर फॉलो करें|

More like Here