दुनिया के ऐसे पाँच देश जहाँ कभी नहीं होती रात

Share:
दुनिया के ऐसे पाँच देश जहाँ कभी नहीं होती रात - जानिए दुनियाँ के ऐसे देशो के बारे में जहाँ कभी रात नहीं होती और 24 घंटे दिन रहता है। हम सभी कभी न कभी ऐसा जरूर सोचते है कि अगर रात न हो तो कितना अच्छा हो। मगर सूरज के आगे किसकी चलती है।

वह अपनी मर्जी से निकलता है और अपनी मर्जी से अस्त भी होता है। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी जगहें जरूर हैं जहां सूरज अस्त नहीं होता है. जानिए ऐसी ही जगहों के बारे में।

1. नार्वे:

 यह देश आर्क्टिक सर्कल के अंदर आता है। इसे मध्य रात्रि का देश भी कहा जाता है। मई से जुलाई के बीच करीब 76 दिनों तक यहां सूरज अस्त नहीं होता है। अगर आप घूमने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां जरूर जाना चाहिए।

दुनिया के ऐसे पाँच देश जहाँ कभी नहीं होती रात।

2. आइसलैंड: 

ग्रेट ब्रिटेन के बाद यह यूरोप का सबसे बड़ा आईलैंड है। यहां आप रात में भी सूरज की रोशनी का आनंद ले सकते है। यहां 10 मई से जुलाई के अंत तक सूरज नहीं डूबता है।

यहां घूमना आपके लिए काफी यादगार साबित हो सकता है।

Also Read This :
एक ऐसा देश जहाँ जिन्दा लोगो को दफ़न करके मनाया जाता है जश्न 
18 घंटे से 24 घंटे का क्यों हो गया दिन, क्या है राज ?

3. कनाडा: 

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश जो अर्से तक बर्फ से ढका रहता है। हालांकि यहां के उत्तरी-पश्च‍िमी हिस्से में गर्मी के दिनों में 50 दिनों तक सूरज लगातार चमकता रहता है।

4. अलास्का: 

यहां मई से जुलाई के बीच में सूरज नहीं डूबता है।अलास्का अपने खूबसूरत ग्लेशियर के लिए जाना जाता है। मई से लेकर जुलाई के महीने में बर्फ को रात में चमकते देखना।

दुनिया के ऐसे पाँच देश जहाँ कभी नहीं होती रात।

 कितना आनंददायक हो सकता है, इसकी कल्पना तो आप कर ही सकते है।

5. फिनलैंड:

 हजारों झीलों और आइलैंड्स से सजा हुआ यह देश काफी सुंदर और आकर्षक है। गर्मी के मौसम में यहां करीब 73 दिनों तक सूरज अपनी रोशनी बिखेरता रहता है। घूमने के लिहाज से यह देश काफी अच्छा है।

Best articles around the web and you may like
Newsexpresstv.in for that must read articles


Read More here

दुनिया के ऐसे पाँच देश जहाँ कभी नहीं होती रात।