Diwali Craze विदेशों में भी

Share:
Diwali Craze विदेशों में भी - भारत को त्यौहार का देश कहा जाता है। दीवाली का त्यौहार भारत देश में  सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। दीवाली का त्यौहार भारत में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भी दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। दीवाली का त्यौहार दुनिया भर मे हिन्दू, जैन और सिख समुदाय द्वारा मनाया जाता है।

पर, इस त्यौहार को मनाने की हर जगह अलग-अलग मान्यता और नाम है। आइए जानते है किस देश में किस नाम से मनाया जाता है दीवाली का त्यौहार।

दीवाली कहाँ – कहाँ मनाई जाती है 

पाकिस्तान, म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, इन्डोनेशिया, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मॉरीशस, केन्या, तंजानिया, दक्षिण अफ्रीका, सूरीनाम, त्रिनिदाद,

Diwali Craze विदेशों में भी

टोबैगो, नीदरलैंड, कनाडा, ब्रिटेन, सयुंक्त अरब अमीरात, सयुंक्त राज्य अमेरिका आदि देशों मे दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है।

नेपाल और मॉरिशस (Nepal and Mauritius)

नेपाल और मॉरिशस में भारत की तरह ही दिवाली मनाई जाती है। खास बात यह है कि इस दिन यहां नई दुल्हन के हाथों से दीपक जलवाने की प्रथा है।

इस दिन लोग घर में दीये जलाने के साथ माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए घर के बाहर रंगोली भी बनाते हैं। भारत की ही तरह इस दिन लोग एक दूसरे को त्योहार की बधाई और उपहार भी देते हैं।

श्रीलंका (Sri Lanka)

भगवान राम के हाथों रावण के वध के बाद विभीषण को लंका का राजा बनाया गया।

विभीषण ने रावण वध के बाद लंका वासियों को बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में दीपोत्सव मनाने का आदेश दिया। जिसके बाद से श्रीलंका में अमावस्या के दिन दीपक जलाए जाते हैं।

Diwali Craze विदेशों में भी

जापान (Japan) में 

जापान में ओनियो फायर नाम से एक फेस्टिवल मनाया जाता है।

माना जाता है कि एक सप्ताह तक चलने वाला यह त्योहार बुरी आत्माओं को भगाने के लिए मनाया जाता है। इस त्योहार में 6 बड़े फायर टॉर्च जलाए जाते हैं।

बता दें, यह त्योहार फुकुओका समेत यहां के कई शहरों में जनवरी महीने की शुरुआत में मनाया जाता है।


म्यांमार (Myanmar ) में थैडिंगयुट फेस्टिवल

म्यांमार में दीपों का यह त्योहार तीन दिन तक मनाया जाता है।जिसे लाइटिंग फेस्टिवल ऑफ म्यांमार के नाम से पुकारा जाता है।

हर साल अक्टूबर में यह त्योहार भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों के स्वागत के लिए मनाया जाता है। लोग इस दिन अपने घरों को लाइट्स से सजाते हैं।

इंग्लैंड (England) में 

हर साल 5 नवंबर को इंग्लैंड के ऑटरी सेंट मैरी शहर में एक फेस्ट होता है। इस फेस्ट का मुख्य आकर्षण आतिशबाजी होती है। खास बात यह है कि इस फेस्ट की शुरुआत 1605 में हुई थी।

स्पेन (Spain) में फालेस

स्पेन में मार्च महीने में फालेस फायर फेस्टिवल मनाया जाता है। जो कि पूरे 5 दिन तक चलता है। लोग इस फेस्टिवल में आतिशबाजी से जुड़े कई करतब दिखाते हैं।

Diwali Craze विदेशों में भी

ईरान (Iran) में सादेह

करीब 5 दशक से इस फेस्टिवल को ईरान में मनाने की परंपरा है।इस त्योहार को अंधकार और सर्दी पर जीत तथा अग्नि के सम्मान में हर साल जनवरी के अंतिम सप्ताह में सादेह के नाम से मनाया जाता है।

Also Read This:
Jennifer ने 1 Million Instagram followers बनाने का World Record बनाया है
Roopkund इस झील में कंकाल और हड्डियाँ तैरती है

इंडोनेशिया (Indonesia), बाली (Bali)

अगर आप भारत जैसी दीवाली देखना चाहते हैं तो आपको बाली जाना चाहिए।
इंडोनेशियां के बाली शहर में आपको भारत की ही तरह दीयों की रोशनी, आतिशबाजियों की रौनक और लाइट्स से सजे हुए घर देखने को मिलेंगे।

भारतीय संस्कृति की समझ और भारतीय मूल के वैश्विक प्रवास के कारण दीपावली मनाने वाले देशों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। कई देशों मे इस दिन राष्ट्रिय अवकाश रहता है।


सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें फेसबुक(facebook)और ट्विटर(twitter) पर फॉलो करें

Best articles around the web and you may like
Newsexpresstv.in for that must read articles

Read More Here 


Diwali Craze विदेशों में भी