Lake Hiller झील जिसका पानी है गुलाबी

Share:
Lake Hiller  झील जिसका पानी है गुलाबी - हमारे सब के  आस-पास सुंदर और आकर्षक प्रकृति है जो हमें खुश रखती है और स्वस्थ जीवन जीने के लिये एक प्राकृतिक पर्यावरण उपलब्झ कराती है।

जैसे -समुद्र हो या विशाल नदी या बहुत ऊंचा झरना, हमेशा से पर्यटकों को आकर्षित करती रहीं हैं। प्रकृति में बहुत से ऐसी चीजे है जो हमे अपने और आकर्षित करती है

आप सभी से आज तक समुद्र के नीले रंग पर सर्फिंग करि होगी। या फिर ऊंचाई से गिरने वाले झरने के शोर का आनंद उठाया होगा।   लेकिन रंग अमूमन एक ही होता है।

 ऐसे में अगर पानी का रंग ही अलग हो तो दुनिया भर पर्यटकों के लिए वह अपने आप आकर्षण का केंद्र बन जाता है।

Lake Hiller  झील जिसका पानी है गुलाबी


यहां हम बात कर रहे हैं मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया के वेस्टगेट पार्क में मौजूद हिलर लेक की, जो पिंक लेक या सलाइन लेक के नाम से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

दुनिया में कई समुद्र और झीलें ऐसी हैं, जिनका पानी रंगीन है। इस झील का पानी गुलाबी होने के कारण ये दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

दूर-दूर से लोग इस झील को देखने और बोटिंग करने आते हैं। इस झील का क्षेत्रफल मात्र 600 वर्ग मीटर है,

इसलिए ये दुनिया की सबसे छोटी और खूबसूरत झील में शामिल है। झील के चारों तरफ लगे पेपरबार्क और यूकेलिप्टस के पेड़ इसकी खूबसूरती को चार चांद लगाते हैं।

औद्योगिक क्षेत्र में है पिंक लेक (pink lake)

पिंक लेक, मेलबर्न के औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद है। इसलिए लोगों को पहले लगता था कि यहां का पानी औद्योगिक कचरे से प्रदूषित होकर गुलाबी हो जाता है।

लिहाजा काफी समय तक इस झील के पानी को खतरनाक माना जाता था।

Lake Hiller  झील जिसका पानी है गुलाबी

 हालांकि बाद में वैज्ञानिकों ने जब झील के पानी का रंग गुलाबी होने की वजह तलाशी तो ये दुनिया के सबसे अनोखे नेचर टूरिज्म क्षेत्र में शामिल हो गया।

नुकसानदायक नहीं है पिंक लेक (pink lake)

इस झील के पानी में काफी मात्रा में नमक, एल्गी और बैक्टीरिया है। इसमें नमक की मात्रा जब काफी बढ़ जाती है तो इसका पानी पिंक हो जाता है।

इसके रंग बदलने की तीन और मुख्य वजहें मानी जाती हैं और वो है यहां का उच्च तापमान, सूर्य की तेज रोशनी और झील में जमा होने वाला बारिश का पानी।

विशेषज्ञों के अनुसार एल्गी और बैक्टीरिया होने के बावजूद इस झील का पानी इंसानों और जानवरों के लिए नुकसानदायक नहीं है। इस वजह से काफी संख्या में लोग यहां तैराकी और बोटिंग का मजा लेने आते हैं।

पिंक लेक (pink lake) सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

अपनी खूबसूरती की वजह से पिंक लेक सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कुछ साल में ही ये लेक दुनिया भर में मशहूर हो चुकी है
Also Read This:
इन अभिनेत्रियां का पहला करवा चौथ
क्यों नहीं सड़ता गंगा जल

पहली बार इस गुलाबी झील का पता 2012 की सर्दियों में चला था। हालांकि, इस झील को कई वर्ष पहले बनाया गया था।
बताया जाता है कि हर साल सर्दियों के मौसम में इस झील का रंग गुलाबी हो जाता है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस लेक की फोटो देखने वाले बहुत से लोगों को लगता है


Lake Hiller  झील जिसका पानी है गुलाबी

कि ऐसा संभव नहीं हो सकता और कैमरा फिल्टर के जरिए झील का रंग पिंक किया गया है।


पिंक लेक (pink lake) की भरमार है यहां

ऑस्ट्रेलिया में इस तरह की कई गुलाबी झील मौजूद हैं। विक्टोरिया के उत्तर-पश्चिम में नमक की कई झीलें मौजूद हैं, जिनका पानी खास सीजन में चमत्कारी रूप से गुलाबी हो जाता है।

मुरेय सनसेट नेशनल पार्क (Murray Sunset National Park) में क्रॉसबी झील (Crosbie Lake), बेकिंग झील (Becking Lake), केन्योन झील (Kenyon Lake) और हार्डी झील (Hardy Lake) पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं।


डिंबूला (Dimboola) के पास मौजूद गुलाबी झील भी काफी प्रसिद्ध है।

सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें फेसबुक(facebook)और ट्विटर(twitter) पर फॉलो करें

Best articles around the web and you may like
Newsexpresstv.in for that must read articles

Read More Here 


Lake Hiller  झील जिसका पानी है गुलाबी