Astronaut Space में कैसे सोते ,खाते और बाथरूम जाते है

Share:
Astronaut Space में कैसे सोते ,खाते और बाथरूम जाते है- अंतरिक्ष की दुनिया भी बड़ी अनोखी है। अंतरिक्ष में अपने मिशन के दौरान एस्ट्रोनॉट को काफी  चुनौतियों का समाना करना पड़ता है वह रहना उनके लिए आसान नहीं होता है।

क्योंकी बिना गुरूत्वाकर्षण के लिए उनके लिए स्पेस में रहना आसान नहीं होता, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्पेस मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्री कैसे रहते हैं।

कहां सोते हैं, क्या खाते हैं और कैसे बाथरूम जाते हैं? अगर नहीं तो नासा की ये वीडियो आपको बताएंगी कि स्पेस मिशन के दौरान एक स्‍पेस स्‍टेशन अंतरिक्ष यात्रियों के लिए घर की तरह होता है।

अंतरिक्ष में एस्‍ट्रोनॉट कैसे रहते हैं ? वहां वे लोग कैसे खाते-पीते और सोते हैं? वे कैसे बाथरूम करते हैं?

कैसे सोते हैं यहां

अंतरिक्ष यात्रियों के लिए एक स्‍पेस स्‍टेशन घर जैसा ही होता है। यहां भी चार दीवारें और एक छत होती है।

यहाँ सोने के लिए स्‍लीपिंग स्‍पेस बने होते हैं यहाँ इनका एक छोटा  ऑफिस होता है।  जहा इनकी अपनी किताबें, लैपटॉप, कपड़े रखते हैं ये ठीक वैसा ही होता है जैसे एक फ़ोन बूथ।

Space में कैसे सोते ,खाते और बाथरूम जाते है Astronaut

यहां रहते हुए आप अपने शरीर के भार को महसूस नहीं कर सकते हैं इसलिए सारी चीजें हवा में तैरती रहती हैं। यहाँ सोने के लिए खुद को एक  स्‍लीपिंग बैग के अंदर पैक करना पड़ता है।

पैक होना इसलिए भी जरूरी होता है जिससे कि आपका शरीर एक जगह रहे। क्योंकी इस जगह आप उल्‍टे हो जाएं या सीधे।

आपको कुछ  महसूस नहीं होता  है। बस देखने वाले को लग सकता है कि सामने वाला इंसान सीधा है या फिर उल्‍टा ।

कैसी होती है अंतरिक्ष में सुबह:

हम जब सो कर सुबह उठते है तो सबसे पहले हम फ्रेश होने बाथरूम जाते हैं,वहां ब्रश करते हैं। इस को अंतरिक्ष में भी सभी फॉलो करते हैं।

हां, बस ये थोड़ा अलग तरीके से होता है। शुरुआत करते हैं टूथब्रश से इसके लिए यहां बाथरूम बना होता है और एक किट मौजूद होती है।

Space में कैसे सोते ,खाते और बाथरूम जाते है Astronaut

जिसमें ब्रश, टूथपेस्‍ट जैसी जरूरी चीजें होती है। ब्रश करने के लिए सबसे पहले पेस्‍ट को ब्रश में लगाना होता है, सारी चीजें तैरती रहती हैं लेकिन पेस्‍ट हवा में नहीं तैरता क्‍योंकि ये स्‍टिकी होता है।

ब्रश में पेस्‍ट लगाने के बाद पानी के लिए वॉटर किट का इस्‍तेमाल करते हैं। इस किट से पानी भी लिक्विड फॉम में नहीं बबल की तरह बाहर आकर तैरने लग जाता है जिसे आपको पीना होता है।

आमतौर पर हम ब्रश करने के बाद उसे थूक देते हैं लेकिन स्‍पेस स्‍टेशन में इसके दो तरीके है या तो आप पेस्ट निगल जाएं या फिर टावल पेपर में थूक दें। यहाँ सामान्‍य तरीके से बाहर निकालने पर ये तैरने लगे जायेगा।


कैसे होते हैं फ्रेश:

आम भाषा में कहे तो नंबर एक जाने के लिए यहां के बाथरूम में एक पाइप लगा होता है, जिसका कलर पीला होता है। नंबर दो जाने के लिए बहुत छोटी-सी सीट बनी होती है।

Space में कैसे सोते ,खाते और बाथरूम जाते है Astronaut

इस सीट में आपको सही से खुद को फिट करना होता है। पानी का इस्‍तेमाल यहां कम से कम करना होता है, इसलिए सफाई के लिए टॉवल, नैपकिन का प्रयोग करते हैं।

टॉवेल भी यहां कई तरह के होते हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से उसे प्रयोग कर सकते हैं, ज्‍यादा परेशानी होने पर आप हगीज का इस्‍तेमाल भी कर सकते हैं।

कैसे करते हैं ब्रेकफस्‍ट:

सुबह फ्रेश होने के बाद बारी आती है ब्रेकफस्‍ट की तो उसके लिए आपको यहां भी घर की तरह एक किचन मिलेगा।  जहां खाने की सारी चीजें डिहाइड्रेटेड फॉम में होती हैं।

Also Read This:
Eiffel Tower की रात को Photo खींचना गैरकानूनी
Pygmy Marmoset दुनिया का सबसे छोटा Monkey


खाने में अंडे, मीट सब्‍जियां, ब्रेड, स्‍नैक्‍स जैसी सभी वैराइटी मिलेगी। आमतौर पर यह स्‍पेशल खाना अमेरिका में बना होता है लेकिन स्‍पेस स्‍टेशन में जापान और रूस के बने फूड भी मौजूद होते हैं।


सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें फेसबुक (facebook) और ट्विटर (twitter) पर फॉलो करें   Best articles around the web and you may like  Newsexpresstv.in for that must-read articles

Read More Here 

Space में कैसे सोते ,खाते और बाथरूम जाते है Astronaut