काले चने का सवने करने के फायदे

Share:
काले चने का सवने करने के फायदे - खानपान का हमारे शरीर पर सीधा असर होता है। अगर हम हेल्दी फूड ना लें तो हमारे शरीर में कई बीमारियां को प्रकोप हो सकता है। ऐसे में हमें अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

चना सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद माना जाता है। वैसे तो इसका सेवन सब्जी बनाकर, उबालकर, अंकुरित करके या फिर भूनकर कर सकते हैं।

लेकिन चना कई रंग का  पाया होता है, इसमें है एक काला चना, क्या आप जानते हैं यह आपके लिए कितना फायदेमंद होता है। आइए हम आपको बताते हें कि काला चना आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है।

काले चने का सवने करने के फायदे

इसमें क्या-क्या पाया जाता है

काले चने को जैसे भी खायें इससे आपको फायदा ही होगा और आप स्वंस्थ रहेंगे। इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम के साथ दूसरे मिनरल्स भी होते हैं।

हालांकि अगर काले चने को अंकुरित करके खाया जाये तो यह अधिक फायदेमंद होता है। अंकुरित चना खाने से क्लोरोफिल, विटामिन ए, बी, सी, डी, और के साथ ही फास्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम की जरूरत भी पूरी होती है।

फाइबर से भरपूर :

फाइबर हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। काना चना फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए यह पाचन क्रिया को सुधारता है।

साथ ही जिस पानी में चने को भिगोया गया हो उस पानी को फेंकने के बजाय पीने से भी फायदा होता है।

एनर्जी भी मिलती है :

हमें एक्टिव रहने के लिए एनर्जी की बहुत जरूरत होती है। ऐसे में काला चना बड़े काम का होता है। चना खाने से ऊर्जा मि‍लती है।

अगर आप चने को गुड़ के साथ लेते हैं तो ये और अधिक फायदा करता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी चने का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है।

एनीमिया के लिए फायदेमंद :

अगर आप एनिमिक हैं तो चने को अपनी आदत में शुमार कर लीजिए। एनिमिया के मरीजों के लिए ये बहुत ही फायदेमंद होता है।

क्योंकि इसके सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। यानी यह महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है।
काले चने का सवने करने के फायदे

त्वचा को निखारे :

काला चना आपको हेल्दी रखने के साथ-साथ आपकी त्वहचा को निखारने में भी मदद करता है। चने के पानी से चेहरा धोने से चेहरे पर चमक आती है। इसके छिलके का प्रयोग भी त्वचा को निखारने के लिए कर सकते हैं।

कब्ज से राहत :

कब्ज से राहत मिलती है चने में मौजूद फाइबर की मात्रा पाचन के लिए बहुत जरूरी होती है। रातभर भिगोए हुए चने से पानी अलग कर उसमें नमक, अदरक और जीरा मिक्स कर खाने से कब्ज जैसी समस्या से राहत मिलती है।

साथ ही जिस पानी में चने को भिगोया गया था, उस पानी को पीने से भी राहत मिलती है। लेकिन कब्ज दूर करने के लिए चने को छिलके सहित ही खाएं।

Also Read This :
लड़कियों को बैग में क्यों रखनी चाहिए ये चीजें
ज्यादा साफ़ - सफाई से भी बीमारी

मोटापा से निजात :

मोटापे से निजात पाने में भी ये काफी सहयोगी साबित होता है। ऐसे में भीगे चने खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानना आपके लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

पथरी की प्रॉब्लम दूर :

पथरी की प्रॉब्लम दूर करता है दूषित पानी और खाने से आजकल किडनी और गॉल ब्लैडर में पथरी की समस्या आम हो गई है।

हर दूसरे-तीसरे आदमी के साथ स्टोन की समस्या हो रहीहै। इसके लिए रातभर भिगोए हुए काले चने में थोड़ी सी शहद की मात्रा मिलाकर खाएं।

रोजाना इसके सेवन से स्टोन के होने की संभावना काफी कम हो जाती है और अगर स्टोन है तो आसानी से निकल जाता है। इसके अलावा चने के सत्तू और आटे से मिलकर बनी रोटी भी इस समस्या से राहत दिलाती है।

काले चने का सवने करने के फायदे

डायबिटीज से छुटकारा :

चना ताकतवर होने के साथ ही शरीर में एक्स्ट्रा ग्लूकोज की मात्रा को कम करता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए कारगर होता है।

लेकिन इसका सेवन सुबह-सुबह खाली पेट करना चाहिए। चने का सत्तू डायबिटीज़ से बचाता है। एक से दो मुट्ठी चने का सेवन ब्लड शुगर की मात्रा को भी नियंत्रित करने के साथ ही जल्द आराम पहुंचाता है।

शरीर की गंदगी को दूर करता है

● हिचकी में राहत दिलाए हिचकी की समस्या से ज्यादा परेशान हैं, तो चने के पौधे के सूखे पत्तों का धूम्रपान करने से हिचकी आनी बंद हो जाती है। साथ ही चना आंतों/इंटेस्टाइन की बीमारियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

● बुखार में पसीना आने पर बुखार में ज्यादा पसीना आने पर भुने हुए चने को पीसकर, उसमें अजवायन मिलाएं। फिर इससे मालिश करें। ऐसा करने से पसीने की समस्या खत्म हो जाती है।

● मूत्र संबंधित रोग में आराम भुने हुए चने का सेवन करने से बार-बार पेशाब जाने की बीमारी दूर होती है। साथ ही गुड़ व चना खाने से यूरीन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या में राहत मिलती है।

रोजाना भुने हुए चनों के सेवन से बवासीर ठीक हो जाती है।


पुरुषों के लिए फायदेमंद चीनी-मिट्टी के बर्तन में रातभर भिगोए हुए चने को चबा-चबाकर खाना पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पुरुषों की कई प्रकार की कमजोरी की समस्या खत्म होती है।
जल्द असर के लिए भीगे हुए चने के साथ दूध भी पिएं। भीगे हुए चने के पानी में शहद मिलाकर पीने से पौरुषत्व बढ़ता है।

सुबह के वक्ते चना खाने से अधिक फायदा होता है, इसे ब्रेकफास्टा में भी ले सकते हैं, यह एक हेल्दीस ब्रेकफास्ट भी है।



Best articles around the web and you may like
Newsexpresstv.in for that must read articles


Read More here

काले चने का सवने करने के फायदे