Black Diamond Apple दुनिया का सबसे महंगा सेब

Share:
Black Diamond Apple दुनिया का सबसे महंगा सेब - कई तरह के फल होते हैं। अपने खाये भी होंगे और नहीं खाये होंगे तो जानते तो  होंगे ही। जैसे हरे अंगूर, काले अंगूर।

यहां हम बात कर रहे हैं सेब की जो आपने अब तक हरे या फिर लाल ही देखे होंगे। लेकिन यहां हम आपको बताने जा रहे हैं काले सेब के बारे में जिसके बारे में आपने शायद ही सुना होगा। 

ब्लैक एप्पल क्यों कहा जाता है।  

तो चलिए जान लेते हैं उस काले सेब के बारे में. ये पूरी तरह कला भी नहीं होता है। बल्कि इसका रंग असल में गहरा बैगनी होता है। पर पहली नज़र में ये काला लगता है।  ये सेब सबसे दुर्लभ प्रकार है, जो बहुत कम पाया जाता है।

Black Diamond Apple दुनिया का सबसे महंगा सेब

तिब्‍बत की पहाड़‍ियों में होती है खेती

इस दुर्लभ सेब को ब्लैक डायमंड भी कहते है। इस की खेती तिब्बत की पहाड़ियों पर होती है। सेब की इस किस्म को "हुआ नीऊ " कहते है। इसे चाइनीज रेड डिलिसियस के नाम से भी जाना जाता है।

इस सेब के अनोखे गहरे बैगनी रंग के पीछे तिब्‍बत के नाइंग-ची क्षेत्र की भौगोलिक स्‍थ‍िति है।

चीन की कंपनी Dandong Tianluo Sheng Nong E-Commerce Trade Co. 50 हेक्‍टेयर जमीन में इसकी खेती करती है।

Black Diamond Apple दुनिया का सबसे महंगा सेब

यह जमीन समुद्र तल से 3100 मीटर की ऊंचाई पर है। यह इस तरह के सेब के लिए सबसे आर्दश जगह है।

ब्‍लैक डायमंड क्यों कहा जाता है 

इस जगह पर दिन और रात को तापमान अलग -अलग होता है। दिन में फल को सूर्य की रोशनी और अल्‍ट्रा वॉयलट किरणें मिलती हैं।

इसी वजह से फल का रंग लाल रंग होते होते गहरा बगेनी हो जाता है। ब्‍लैक डायमंड एप्‍पल की खेती करने वाली कंपनी की मार्केट डायरेक्‍टर यू वेंजिन कहती हैं,‘ब्‍लैक डायमंड सेब का टेक्‍सचर काफी आकर्षक है। यह ऐसा दिखता है जैसे सेब पर वैक्‍स लगा हो।’

Black Diamond Apple दुनिया का सबसे महंगा सेब

2015 से शुरू हुई है खेती

ब्लैक एप्पल की खेती नाइंग-ची बगान में साल 2015 से इस सेब की खेती शुरू हुई है। हालांकि, तीन साल बाद भी चुनिंदा पेड़ों पर यह फल लग रहे हैं।

You May Like This:
Healthy Glowing Skin के लिए अपनाएं जीरा स्क्रब
America: Pregnant Woman को लेकर अजब-गजब मान्यताएं

सेब की कीमत 

इन सेबों की सबसे अध‍िक खपत बीजिंग, शंघाई, गुआंगजौ और शेन्जेन के सुपरमार्केट्स में है। इसे आम तौर पर 6-8 सेब के गिफ्ट पैक में बेचा जाता है।

आम तौर पर 6-8 सेब के गिफ्ट पैक में बेचा जाता है। ‘टेंसेंट न्‍यूज’ के मुताबिक, एक ब्‍लैक डायमंड सेब की कीमत 50 युआन है। यानी करीब 500 रुपये।


सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें फेसबुक (facebook) और ट्विटर (twitter) पर फॉलो करें|

More Like Here